फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused arrested

Deoria News: ईओ से मारपीट और अपहरण की कोशिश में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। पथरदेवा नगर पंचायत में टेंडर को लेकर ईओ के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक पक्ष के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए।
नगर पंचायत पथरदेवा में टेंडर को लेकर आठ अक्तूबर की आधी रात को कस्बे के पश्चिमी चौराहे पर विवाद हुआ था। इस दौरान ईओ हिमांशु प्रताप सिंह के साथ मारपीट और उनके अपहरण की कोशिश का आरोप लगा था।
विज्ञापन

मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति की तहरीर पर धीरज सिंह, करुणेश मिश्र, विकास दुबे, निलेश शुक्ल, विवेक दुबे समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के धीरज सिंह की तहरीर पर ईओ हिमांशु प्रताप सिंह, अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रविवार शाम धीरज सिंह, करुणेश मिश्र और विवेक दुबे को गिरफ्तार किया। करुणेश मिश्र और विवेक दुबे को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को भी जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed