फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three absconding students with bags from hostel found at Chhapra railway station

Deoria News: हॉस्टल से बैग लेकर तीन फरार छात्र, छपरा रेलवे स्टेशन पर मिले

Sun, 28 Jul 2024 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three absconding students with bags from hostel found at Chhapra railway station
- भाटपाररानी के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से हुए थे फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भाटपाररानी। नगर के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे तीन छात्र शनिवार की भोर बैग लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। तीनों फरार छात्र दोपहर को छपरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। परिजन उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

नगर के रतसिया मोड़ स्थित पुराने एफसीआई गोदाम के मकान में आइडियल एकेडमी के नाम से प्राइवेट स्कूल चलता है। इसमें ही हॉस्टल है। स्कूल संचालक अरुण कुमार मौर्य के अनुसार हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करने वाले कक्षा-8 के छात्र ओम सिंह (14) पुत्र धर्म राज सिंह निवासी जामो बाजार जिला सिवान व श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी कक्षा-6 का छात्र आलोक कुमार (12) पुत्र हरिंदर प्रसाद और श्रीरामपुर थाना के पड़री बाजार निवासी कक्षा-3 के छात्र अंकित कुमार पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

तीनों छात्र शनिवार की भोर में बैग लेकर हॉस्टल से भाग गए। इसकी जानकारी होने पर स्कूल के संचालक ने पुलिस व छात्रों के परिजनों को सूचना दी है। काफी तलाश के बाद तीनों छात्र किसी ट्रेन से बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। तीनों छात्र रेलवे स्टेशन पर आपस में बातें कर रहे थे। इसी बीच संदेह होने पर जीआरपी ने पूछताछ शुरू कर दी और तीनों ने अपनी गलती स्वीकार कर बताया कि वे भाटपार रानी एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से भागे हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को और जीआरपी भटनी तथा भाटपार रानी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपार रानी थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों छात्र छपरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिए गए हैं। परिजन उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed