फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   threatening and Molesting woman for four years

Deoria News: धमका कर महिला के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, रिटायर्ड दरोगा गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 27 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

 एक गांव की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके गांव के एक रिटायर्ड दरोगा ने झांसा में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
threatening and Molesting woman for four years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मजबूरी का फायदा उठाकर कर रिटायर्ड दरोगा चार वर्षों से महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी महिला विरोध करती थी तो अपने को ऊंची पहुंच का बताते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके गांव के एक रिटायर्ड दरोगा ने झांसा में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। डरी सहमी महिला ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा को उजागर किया, तो आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed