{"_id":"658b21c3a6566286fc0d6354","slug":"threatening-and-raping-a-woman-for-four-years-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15995-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धमका कर महिला के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, रिटायर्ड दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धमका कर महिला के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, रिटायर्ड दरोगा गिरफ्तार
Wed, 27 Dec 2023 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Wed, 27 Dec 2023 03:42 PM IST
सार
एक गांव की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके गांव के एक रिटायर्ड दरोगा ने झांसा में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया जिले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मजबूरी का फायदा उठाकर कर रिटायर्ड दरोगा चार वर्षों से महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी महिला विरोध करती थी तो अपने को ऊंची पहुंच का बताते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके गांव के एक रिटायर्ड दरोगा ने झांसा में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। डरी सहमी महिला ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़ित ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा को उजागर किया, तो आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।