फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Threatened to kill for demanding money for land

Deoria News: बैनामा जमीन का पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी

Sun, 02 Jul 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill for demanding money for land
देवरिया। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र की बिगनी देवी ने दो नामजद लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खामपार पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि खामपार थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के रहने वाले दो व्यक्तियों को उन्होंने अपनी जमीन बैनामा कर दी। इसमें से कुछ रुपये अभी लेने बाकी रह गए थे। जिसका एक पेपर भी तैयार हुआ है। उन्होंने बाकी रुपये 25 जून तक देने का वादा था। अब मांगने पर वह रुपये देने के बजाए मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष नंद प्रसाद ने रविवार को बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed