{"_id":"6a8de8a7855954f5bc05ce49","slug":"threat-to-make-mother-daughter-photo-viral-deoria-news-c-208-1-deo1049-190117-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां-बेटी की फोटो वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां-बेटी की फोटो वायरल करने की धमकी
Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले में एक महिला ने किराये पर रहने वाली युवती को उसके घर पहुंचाने के लिए परिचित युवक को भेजा तो युवती के प्रेमी ने नाराज होकर महिला को फोन करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने महिला को गालियां देते हुए जान से मारने तथा उसका और उसकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तरुण पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने तहरीर में कहा है कि उसके घर में दो लड़कियां किराये पर रहती हैं। वह भी अपनी बेटी के साथ रहती हैं। सात अगस्त की शाम किराये पर रहने वाली एक युवती ने सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए किसी परिचित को भेजने का अनुरोध किया था। महिला ने अपने परिचित युवक से उसे घर पहुंचाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवती के प्रेमी तरुण ने मोबाइल पर गालियां दीं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद