फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves took the cow from the councilor's door

Deoria News: सभासद के दरवाजे से गाय ले गए चोर

Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves took the cow from the councilor's door
कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह के भीतर हुईं नौ चोरी की घटनाएं
विज्ञापन


सलेमपुर। नगर के परशुराम धाम वार्ड के सभासद प्रदीप यादव की गाय को उनके दरवाजे से शुक्रवार की देर रात चोर उठा ले गए। सभासद ने भोर में कोतवाली के सीयूजी नंबर पर चोरी की जानकारी देने के लिए फोन मिलाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सुबह होने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

डेढ़ माह के अंदर चोर कोतवाली क्षेत्र में नौ जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन एक भी घटना का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। जिसके चलते चोर घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं की सूचना मिल रही है। इसपर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed