{"_id":"69beffdfc52fcd706d0b9b1c","slug":"thieves-stole-three-solar-lights-along-with-the-pole-deoria-news-c-208-1-deo1019-177522-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोल समेत तीन सोलर लाइट चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोल समेत तीन सोलर लाइट चुरा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में लगा तीन सोलर लाइट पोल समेत चोर शुक्रवार की रात चुरा ले गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि तीनों लाइट ग्राम सभा के पैसे से लगाया गया था। तीन माह पहले ग्राम पंचायत भवन से भी सोलर पैनल की चोरी हुई थी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर से शिकायत किया हूं। पुलिस जांच कर रही है।
भटनी विकास खंड के ग्राम पंचायत मंगराईच के राजस्व ग्राम खजुरी में ग्राम प्रधान जितेन्द्र यादव उर्फ बबलू ने दो मस्जिद के पास और एक गांव के बाहर उजाले के लिए सोलर लाइट लगवाया था। उनका कहना है कि तीनों सोलर लाइट पोल समेत चोर चुरा ले गए है। प्रधान का कहना है कि तीन माह पहले भी जब ग्राम पंचायत भवन का सोलर पैनल चोरी हुआ था तो थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते चोरों का मनोबल और बढ़ गया। शुक्रवार रात चोरों ने तीन सोलर लाइट की चोरी कर ली। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।