फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves entered the house through the roof and stole goods worth lakhs

Deoria News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के सामान उड़ाए

Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and stole goods worth lakhs
- पीड़ित व उसके परिजनों पर नशीला पदार्थ स्प्रे करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। क्षेत्र के मेहरौना गांव में बुधवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के समान उड़ा दिया। आरोपियों पर पीड़ित घर वालों ने नशीला पदार्थ स्प्रे करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर दरवाजे व आलमारी से फिंगर प्रिंट लिया। चोरी की वारदात से गांव में भय का माहौल है।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहरौना के बुलेट सिंह बुधवार की रात परिजनों के साथ भोजन के बाद सो गए। भोर में उठने पर छत का दरवाजा खुला देख परिजन घबरा गए। जांच में घर के कई कमरों के दरवाजे खुले मिले और नकदी 30 हजार रुपये, टीवी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान गायब मिला। पीड़ितों ने बताया कि जिस कमरे से सामान चोरी हुआ है। उसमें लोग सोए थे ऐसे में अंदेशा है कि चोर बेहोशी की दवा पहले परिजनों पर स्प्रे किए फिर इत्मीनान से चोरी की। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में चोरों के छत के रास्ते आने की बात कही है। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसपी के निर्देश पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने दरवाजे और आलमारी से फिंगर प्रिंट लिया। एसओ दिग्विजय नाथ सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंच कर जांच की गई है। जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed