फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves broke shop's shutter and stole jewelery worth Rs 5 lakh

Deoria News: दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाए पांच लाख के जेवरात

Tue, 29 Oct 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke shop's shutter and stole jewelery worth Rs 5 lakh
भटनी में सराफा दुकान में चोरी की सुचना पर जुटी भीड़, स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। थाना क्षेत्र के पांडेय चौराहा पर सोमवार की रात चोरों ने सराफा दुकान में सेंध लगाई और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। इसकी जानकारी पर मंगलवार सुबह हुई।
पीड़ित के साथ सैकड़ों लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदाताों से लोगों में दहशत है। चोरी की वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस को दुकान के पीछे अंगूठी के कुछ डिब्बे बिखरे मिले। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भरहेचौरा गांव के संतोष वर्मा की पांडेय चौराहा पर सराफा की दुकान है। मंगलवार को धनतेरस होने के चलते वह सोमवार की देर रात तक सफाई करने के बाद घर चले गए। मंगलवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर खुला देख संतोष को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहवास मौके पर पहुंचे संतोष दुकान की हालत देख रोने लगे। तभी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और सीओ भाटपार रानी भी पहुंचे और चोरी की वारदात की जांच करने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर लगभग डेढ़ किलो चांदी और पचास ग्राम सोने के जेवर चुरा लिए। चोरी के बाद, दुकान के पीछे कुछ अंगूठियां और उनके डिब्बे भी बरामद हुए है।

धनतेरस के दिन सराफा दुकान में चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed