फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There will be facility of online admission and discharge in medical college, exercise started

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में आन लाइन भर्ती व डिस्चार्ज की होगी सुविधा, कवायद शुरू

Mon, 22 Jul 2024 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
There will be facility of online admission and discharge in medical college, exercise started
-एचएमआईएस माॅड्यूल के तहत होगी व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एचएमआईएस माॅड्यूल (हाॅस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम) आने वाले दिनों में शुरू होगा। अस्पताल में मरीजों के भर्ती और डिस्चार्ज की ऑनलाइन सुविधा की योजना बनाई गई। इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था शुरू होने से सब कुछ पारदर्शी हो जाएगा। वहीं मरीजों व तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और उनके समय की बचत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में धीरे-धीरे ऑनलाइन व्यवस्था की सुविधा बढ़ाई जा रही है। अब इमरजेंसी और आईपीडी में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए आन लाइन व्यवस्था होगी। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। सभी वार्डों में नर्सिंग स्टेशन पर एक-एक कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जबकि इमरजेंसी और आईपीडी में जांच शुल्क जमा करने के काउंटर के बगल में एक काउंटर बनाया जाएगा। दोनों काउंटर विभिन्न वार्डों के कंप्यूटर से जुड़े होंगे।
विज्ञापन

इमरजेंसी व आईपीडी के भर्ती काउंटर पर मरीजों का नाम, पता तथा डॉक्टर के प्रिस्कि्रप्शन सहित पूरा डिटेल दर्ज किया जाएगा। यहीं कंप्यूटर में वार्ड में बेड के खाली होने की जानकारी भी मिल जाएगी, जिससे मरीज को भर्ती करने में आसानी होगी। इसके बाद मरीज के वार्ड में जाने पर नर्सिंग स्टेशन पर उसे बेड उपलब्ध करा दिया जाएगा। बेड का नंबर कंप्यूटर में फीड हो जाएगा। हर रोज राउंड में डॉक्टर की ओर से लिखी दवा, जांच सहित अन्य जानकारी बीएसटी के अलावा कंप्यूटर में दर्ज की जाएगी, जिससे मरीज का सभी रिकार्ड कंप्यूटर में उपलब्ध रहेगा। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर अपने चेंबर में ही मरीज के डिटेल की जानकारी कर सकेंगे और वार्ड में मौजूद नर्स को जरूरत के मुताबिक दवा सहित अन्य इलाज के बारे में निर्देश सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोई भी व्यक्ति कहीं से मरीज के इलाज के बारे में पूरी जानकारी कर सकेगा। इसके शुरू होने से व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी। वहीं आर्थो, सर्जरी, मेडिसिन, ईएनटी, चेस्ट व टीबी, नेत्र रोग सहित अन्य विभाग मरीजों के भर्ती और छुट्टी होने में आसानी होगी। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल के निर्देश पर एचएमआईएस के नोडल अधिकारी डॉ. संजय भट्ट और एफएमएस इंजीनियर अभिषेक यादव इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने में जुटें हैं।
अभी ओपीडी के विभिन्न विभागों, पीआईसीयू के मरीज को भर्ती होने के लिए इमरजेंसी में जाकर भर्ती की फाइल तैयार करानी पड़ती है। इसके बाद उन्हें संबंधित वार्ड में जाना पड़ता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों काे परेशानी होती है, उन्हें चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं वार्ड बेड खाली होने पर उन्हें मुश्किल होती है। आन लाइन भर्ती की सुविधा शुरू होने से मरीजों को सहूलियत होगी।
------------------
एक क्लिक पर दिख जाएगा मरीज का ब्योरा
- मेडिकल कॉलेज में आन लाइन व्यवस्था शुरू होने पर एक क्लिक करने पर मरीज का ब्योरा दिख जाएगा। इसके लिए एचएमआईएस पोर्टल पर लाॅगिन करने के बाद मरीज के रजिस्ट्रेशन पर्ची पर दर्ज सीआर नंबर डालना होगा। इसके बाद संबंधित मरीज का ब्योरा देखा जा सकेगा।

------------------
मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन व्यवस्था को धीरे-धीरे बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। कंप्यूटर से रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। आभा एप पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जांच सहित लगने वाले अन्य शुल्क भी जमा हो रहे हैं। मरीजों के भर्ती और छुट्टी के लिए भी आन लाइन व्यवस्था शुरू की जानी है। इसे लेकर कार्य किए जा रहे हैं। प्रिंटर मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले दिनों में यह भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद मरीजों व तीमारदारों को आसानी होगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed