फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a lot of illegal occupation and bullying in Ledha Tola..but no hearing

Deoria News: लेड़हा टोला में अवैध कब्जे-दबंगई खूब हुई..मगर सुनवाई नहीं

Sat, 07 Oct 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of illegal occupation and bullying in Ledha Tola..but no hearing
रुद्रपुर। फतेहपुर के लेड़हा टोले में सत्यप्रकाश और प्रेम के बीच जमीन का विवाद अकेला नहीं है। गांव में भूमि से संबंधित दर्जन भर से ज्यादा मामले ऐसे हैं, जिनका बार-बार शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं हो सका है। हर बार संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ता लेखपाल और काननूगो की भूमिका पर सवाल उठते रहे, लेकिन राजस्व और पुलिस की टीम मिलीभगत कर निस्तारण की रिपोर्ट लगाती रही।
विज्ञापन


शिकायती पत्रों के अनुसार, लेड़हा टोला विवादित जमीनों पर अवैध कब्जों और दबंगई को लेकर खूब चर्चा में रहा है। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब हलका लेखपाल राजनंदनी यादव, अखिलेश यादव और कानूनगो विशाल यादव पर कार्रवाई के बाद लोग मुखर होने लगे हैं।
विज्ञापन






बीते एक साल में गांव में उलझे भूमि के मामले

बीते माह 12 सितंबर को ग्राम प्रधान प्रभावती देवी ने पुलिस से एक सड़क निर्माण में दबंगों के कार्य बाधित करने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामला राजस्व का बताकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते माह दो सितंबर को गांव के श्रीराम ने शिकायत की कि उनकी विवादित जमीन की फाइल कानूनगो की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसमें तत्कालीन तहसीलदार द्वारा नियत तारीख पर फाइल प्रस्तुत करने की रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण दिखा दिया।

17 अगस्त को गांव के धर्मेंद्र कुशवाहा ने जमीन पर जबरन निर्माण की शिकायत की। जिस पर कानूनगो और लेखपाल ने बंटवारे का विवाद बताते हुए निस्तारण रिपोर्ट लगाई।

एक अगस्त को गांव की कांता देवी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर की, जिस पर कानूनगो ने मेड़बंदी कराते हुए निस्तारित की रिपोर्ट लगाई।

गांव की विद्यावती देवी ने बैनामा कराई गई जमीन पर बुआई करने के लिए हल्का सिपाही के मना करने की शिकायत की। तहसील से मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने की रिपोर्ट लगाकर मामला निस्तारित कर दिया गया।

गांव के मुद्रिंका ने दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जिस पर तहसील से धारा 24 कर जमीन विवाद समाप्त करने की रिपोर्ट लगा निस्तारण कर दिया गया।

गांव के एक व्यक्ति ने दबंगों द्वारा बेटी को अगवा कर अनहोनी की शिकायत की, जिस पर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर तहसील से शिकायत की निस्तारित रिपोर्ट लगी।

गांव के अरुण सिंह ने राजस्व विभाग पर गलत पैमाइश कर एक अन्य बैनामेदार को जमीन पर कब्जा कराने के प्रयास का आरोप लगाया। जिस पर कानूनगो को जांच करने का निर्देश दिया।


बगल के गांव नई खास की सुनीता देवी के वरासत में हल्का लेखपाल द्वारा अविवादित की रिपोर्ट लगाने के एक सप्ताह बाद कानूनगो ने वरासत में न्यायालय में दाखिल बता कर लटका दिया। जिसमे एक पक्ष ने कानूनगो विशाल यादव पर वरासत में देर से रिपोर्ट लगा कर विवाद बढ़ाने की शिकायत की, हालांकि मामला अब तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed