फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a lot of hue and cry when Rahul's body reached home

Deoria News: राहुल का शव घर पहुंचने पर मची चीख-पुकार

Tue, 20 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of hue and cry when Rahul's body reached home
गौरी बाजार। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम देई निवासी कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मेंं रेडियो ऑपरेटर पद पर कार्यरत राहुल प्रसाद (26) पुत्र स्व रामू प्रसाद का शव सोमवार की शाम उनके पैतृक निवास पर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

उनकी अंत्येष्टि पोखरभिंडा गांव के नकटा नाले पर देर शाम की गई। ग्रामीण के अनुसार, दो भाइयों में गोविंद से छोटे राहुल प्रसाद ड्यूटी के दौरान अपने पिता रामू प्रसाद के आकस्मिक निधन के बाद तीन वर्ष पहले उन्हें कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। वह अविवाहित थे।
विज्ञापन

वर्तमान में कुशीनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रेडियो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह मौसी के घर रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज गए थे। रविवार को देर रात देवरिया के धर्मवीर (28) तथा सूरज (30) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर सिरजम देई आ रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कप्तानगंज मार्ग पर चंद्रपुरा गोबरही गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। माता राबड़ी देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। अन्य परिजनों में गोविंदा की पत्नी पुष्पा देवी, भतीजे कृष्ण कुमार, बेटी पिंकी, छोटी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed