फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no news of Subhash even after 12 years, his family is still waiting for him

Deoria News: बारह साल बाद भी सुभाष की कोई खबर नहीं, परिजन आज भी देख रहे राह

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
There is no news of Subhash even after 12 years, his family is still waiting for him
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। क्षेत्र के अघाव गांव से बारह वर्ष पूर्व कमाने के लिए चेन्नई गया सुभाष आज तक गांव नहीं लौटा। यहां तक कि परिजनों को उसकी कोई खोज खबर भी नहीं मिली। वहीं सुभाष के रूप में पिछले दस दिनों से घर पर रह रहे दूसरे समुदाय के शख्स को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अघाव के एक परिवार का सुभाष 12 साल पहले बनकटा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर चेन्नई कमाने के लिए गया। उसके बाद सुभाष आज तक घर वापस नहीं आया और न ही उनकी कोई खोज खबर परिवार वालों को मिली। कुछ दिन पूर्व गांव में योगी के वेश में एक ठग घूमते हुए आया और लोगों को एक-एक कर पहचानने का दिखावा करने लगा। उसने खुद को दलित परिवार का खोया हुआ लड़का बताया जिस पर ग्रामीण और सुभाष के परिजन धोखा खा गए और उसे अपने घर में रख लिए।
विज्ञापन

इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने जांच की तो युवक दूसरे समुदाय का बिलाई अंसारी पुत्र निर्मल अंसारी निवासी अतरसवा थाना दोहरीघाट जिला मऊ के रूप में निकला। मामला परिजनों से धोखाधड़ी का निकलने पर उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी बिलाई अंसारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। भटनी और मईल क्षेत्र के गांवों में भी हुई थी ठगी : भटनी के पिपरा देवराज निवासी एक वृद्ध महिला का बेटा कई वर्षों से गायब था। विगत वर्ष एक युवक अपने को उसका खोया बेटा बताते हुए उनका विश्वास हासिल कर लिया। छह माह गांव में निवास के दौरान कुछ सरकारी अभिलेखों में भी अपना नाम दर्ज कराने में सफल हो गया था। हालांकि बाद में उस घर से यह फरार हो गया। इसके बाद उसी युवक ने मईल थाना क्षेत्र के मुरासो गांव में भी एक परिवार को अपनी ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया था। हालांकि मामला खुल जाने के बाद वह युवक फरार हो गया। लोगों का कहना है कि सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग इनके पीछे किसी संगठित गिरोह की भी आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed