{"_id":"6aa060de9e02cfed460d43b6","slug":"there-is-increased-hope-of-resumption-of-traffic-on-ugrasen-setu-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-191262-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन सेतु पर आवागमन शुरू होने की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन सेतु पर आवागमन शुरू होने की बढ़ी उम्मीद
Wed, 09 Sep 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बरहज। कपरवार के उग्रसेन सेतु पर मंगलवार को एनएच 227-ए की ओर से पिच कार्य शुरू करा दिया गया है। मौसम ने साथ दिया तो बुधवार से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। 16 जुलाई की रात से पुल पर आवागमन ठप है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद भी पिचिंग में मौसम आड़े आ रहा है।
राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पुल के रास्ते दो पहिया वाहन छोड़ अन्य गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। 20 दिन पहले लखनऊ के टेक्निकल टीम ने सेतु पर क्षतिग्रस्त हिस्से की ढलाई, वेयरिंग मरम्मत और ज्वाइंटर बदल दिए थे।
पीईयू मोर्थ के पीडी नुसरतउल्लाह खान ने बताया कि पुल पर पिचिंग कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यदि मौसम का साथ मिला तो बुधवार से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद