फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There Amrapali derail, was six hours late

बेपटरी हुई आम्रपाली, छह घंटे देर से आई

Sun, 20 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 20 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

 बिहार के खगडिया जिले में बेपटरी हुई कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे देर से देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसके सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिन्हें अलग कर ट्रेन को रवाना किया गया।

 इसके चलते देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के निरस्त होने को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही।

 शाम को ट्रेन के आने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

कटिहार-अमृतसर, आम्रपाली एक्सप्रेस के सात डिब्बे पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के सोनपुर डिवीजन के अंतर्गत पसराहा स्टेशन के पास शनिवार की रात करीब एक बजे पटरी से उतर गए।

 ट्रेन कटिहार से अमृतसर जा रही थी। रेलवे के मुताबिक, आम्रपाली एक्सप्रेस के पांच स्लीपर कोच और दो एसी कोच बेपटरी हुए थे। संयोग ठीक था कि उस समय ट्रेन की स्पीड धीमी थी।

 किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं हैं। 

पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के बाद एसी-दो के ए-1, एसी-3 के बी-1 और स्लीपर कोच के एस-5, एस-6, एस-7, एस-8 और एस-9 हैं। दुर्घटना की वजह से करीब आधा दर्जन ट्रेनों का मार्ग बदल कर उन्हें भागलपुर होते हुए रवाना  किया गया। 

वहीं ट्रेन के आने को लेकर देवरिया रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। कई यात्रियों ने अपना टिकट वापस कराया। जबकि कई यात्री ट्रेन के आने का शाम तक इंतजार करते रहे। 

स्टेशन अधीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि ट्रेन का समय सुबह 10:45 बजे निर्धारित है। लेकिन छह घंटे देर से आई है। सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर संजय यादव ने बताया कि आम्रपाली के जो डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

 उनको वहीं छोड़कर ट्रेन अमृतसर के लिए रवाना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed