{"_id":"65847b6965bd77aa4d0fd1b8","slug":"theft-in-three-houses-and-one-shop-in-one-night-deoria-news-c-208-1-deo1003-15578-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही रात में तीन घरों, एक दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही रात में तीन घरों, एक दुकान में चोरी
Thu, 21 Dec 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाने से कुछ दूरी पर बुधवार की रात चोरों ने चार स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौंदी के टोला पिअरूआ के रहने वाले गुलशन पत्नी सुलेमान बुधवार की रात भोजन कर घर में सोने चली गईं।
रात में चोर घर में घुसकर टूल्लू पंप व गैस सिलिंडर उठा ले गए। इसी टोले के प्रहलाद साहनी और शेर मोहम्मद के घर का भी टूल्लू पंप चोर खोल ले गए। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। वहीं सरौरा चौराहा पर विजयीपुर क्षेत्र में पारस शर्मा के आरा मशीन से देसी हैंडपंप खोल ले गए। गुलशन पत्नी सुलेमान और प्रहलाद साहनी ने पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।