फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in a house

छठियांव में नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 14 Oct 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
theft in a house
छठियांव में नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

पीड़िता ने दी तहरीर, पुलिस जुटी जांच में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के छठियांव गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। मेन दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखे तीन बॉक्स, दो सूटकेस उठा ले गए। इसमें पांच हजार रुपये नकदी सहित तकरीबन दो लाख के आभूषण थे। घटना की जानकारी पीड़िता को शुक्रवार भोर में उस समय हुई। जब वह खेत की ओर से निकल रही थी। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
छठियांव गांव के रहने वाले अमर नाथ यादव हरियाणा में जमुना नगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी दुर्गावती देवी बच्चों के साथ घर रहती हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात को भी वह भोजन करने के बाद घर के बगल में स्थित अपने घोठे पर सोने चली गईं। शुक्रवार भोर में जब उनकी नींद खुली तो वह गांव के उत्तर खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच कुछ दूरी पर सड़क के किनारे कुछ सूटकेस और बॉक्स टूटे हाल में पड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

दुर्गावती देवी के मुताबिक सामान बिखरा देखकर यह प्रतीत हुआ कि कहीं डकैती पड़ी है। मगर जब पास पहुंचीं तो देखा सूटकेस और बॉक्स उनका ही था। भागते हुए घर पहुंचीं तो मेन दरवाजा खुला पड़ा था। घर के अंदर कमरे में सामान बिखरे हुए थे। चोरों ने सोने की एक माला, एक मंगलसूत्र, दो झुमका, दो झाली, दो कान के टप्स, दो पांवजेब, तीन पायल, पांच हजार रुपये नकदी, कुछ साड़ियां सहित तकरीबन दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बेटी की मई माह में शादी करने के लिए आभूषण और साड़ियां खरीद कर रखी थी। सारा चोर चुरा ले गए। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस गई थी। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed