फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft by breaking the school cupboard

Deoria News: स्कूल की आलमारी तोड़कर चोरी

Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the school cupboard
खुखुंदू। मुंडेरा चौराहे पर स्थित प्राइवेट स्कूल के आलमारी का दरवाजा तोड़कर चोर पांच हजार रुपये नकदी और टीवी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वारदात की जानकारी सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर हुई। स्कूल संचालिका ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी निवासी प्रीति पांडेय खुखुंदू क्षेत्र के मुंडेरा चौराहे पर एक प्राइवेट स्कूल चलाती हैं। सहयोगी के रूप में अहिल्यापुर निवासी राजेश गुप्ता है। आरोप है कि रविवार की रात में चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने तीन कमरों और आलमारी तोड़कर उसमें रखा करीब पांच हजार रुपये नकदी, स्मार्ट टीवी और सीसीटीवी कैमरे के सारा उपकरण चुरा ले गए। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला से पूछने पर उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed