{"_id":"694451b0508890d21e007108","slug":"the-youth-who-committed-suicide-in-the-temple-was-a-resident-of-sambhal-deoria-news-c-208-1-deo1010-170372-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संभल का रहने वाला था मंदिर में खुदकुशी करने वाला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संभल का रहने वाला था मंदिर में खुदकुशी करने वाला युवक
Fri, 19 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड स्थित ठाकुर जी मंदिर खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। मृतक संजीव कुमार (30) संभल जिले का रहने वाला था। उसने पश्चिम बंगाल की एक लड़की से शादी की थी। पत्नी को कोलकाता में छोड़कर मंगलवार को नौकरी करने के लिए अंबाला जा रहा था। यह जानकारी मृतक के चाचा ने दी है।
भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड स्थित ठाकुर जी के मंदिर में मंगलवार की शाम एक युवक का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की पड़ताल में मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और सिवान से अंबाला तक का रेल टिकट बरामद हुआ था, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद दो दिन बाद पुलिस ने मोबाइल पर मिले एक नंबर को डायल किया, यह नंबर युवक के चाचा का था। इसके बाद मृतक के चाचा ने युवक की पहचान संभल जिले के रहने वाले संजीव कुमार (30) के रूप में की।
पुलिस के अनुसार मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। संजीव ने पश्चिम बंगाल में एक लड़की से शादी कर ली थी और कोलकाता में रहने लगा था। जांच में सामने आया कि संजीव कुमार सोमवार को पत्नी को कोलकाता छोड़कर नौकरी के लिए अंबाला जा रहा था। इसी दौरान वह भटनी पहुंचा, जहां मंगलवार की शाम मंदिर परिसर में उसका शव फंदे से लटका मिला। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।