{"_id":"6a270f4dd01cbc1f8b00b054","slug":"the-young-woman-jumped-into-the-saryu-river-and-saved-the-lives-of-the-villagers-deoria-news-c-208-1-deo1045-183964-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती ने सरयू में लगाई छलांग ग्रामीणों की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती ने सरयू में लगाई छलांग ग्रामीणों की बचाई जान
Tue, 09 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। कस्बे के कालीचरण घाट पर सोमवार की सुबह बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसी समय घाट पर स्नान कर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर युवती को सुरक्षित निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती सुबह करीब सात बजे घाट पर पहुंची और अचानक नदी में कूद गई। यह देख आसपास स्नान कर रहे लोग तुरंत उसकी तरफ तैरकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे किनारे लाया। इसी बीच किसी ने भागलपुर चौकी पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में युवती ने घटना की वजह बताने से इन्कार कर रही है, केवल अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया है। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क कर परिजनों को बुलाया। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद युवती के परिजन चौकी पहुंचे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर सुपुर्दगी लिखवाने के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है। उसने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों को सौंप दिया गया है।