फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The X-ray machine remained stalled for 45 minutes, patients had to wait

Deoria News: 45 मिनट ठप रहा एक्स-रे मशीन, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Wed, 07 May 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The X-ray machine remained stalled for 45 minutes, patients had to wait
- बिना जांच कराए निराश होकर लौटे बीस मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे मशीन के गर्म होने से बुधवार को करीब पैंतालीस मिनट तक जांच ठप रही। इसकी वजह से मरीज परेशान रहे। उन्हें इंतजार करना पड़ा। मशीन के चालू होने पर मरीजों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद प्रतीक्षा कर रहे लोगों ने जांच कराई, जबकि दूर-दराज से आए करीब बीस से अधिक मरीजों को बिना जांच कराए निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने निजी सेंटरों का सहारा लिया, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ी।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए एक्स-रे की निशुल्क सुविधा है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। रोजाना करीब तीन हजार लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में जांच के बाद जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एक्स-रे कराते हैं। इसके अलावा वार्ड में भर्ती व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का एक्स-रे भी होता है। शरीर के बड़े हिस्से का एक्स-रे पुराने भवन में स्थित डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर होता है। यहां मरीजों की लंबी कतार रहती है। एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। हर रोज करीब दो सौ मरीजों की जांच होती है। बुधवार को सुबह कर्मचारी मशीन चालू किए। इसके बाद मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर करीब डेढ़ बजे कतार लंबी थी। इसी बीच मशीन गर्म हो गई और आवाज देने लगी। कर्मचारियों ने उसे बंद कर दिया। कतार में खड़े मरीज शोर करने लगे और कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों से उलझ गए। समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया गया। करीब 2.15 बजे मशीन चालू हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने जांच शुरू की, तब इंतजार कर रहे मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली और जांच कराई। करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का कर्मचारियों ने एक्स-रे किया, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों और बिहार के सीमावर्ती इलाके से आए करीब बीस लोग मायूस होकर लौट गए। कुछ लोगों ने निजी सेंटरों में जांच कराई, जहां धन खर्च करना पड़ा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा।
विज्ञापन

..
कोट
कुछ देर के लिए मशीन में दिक्कत आई थी। इसके बाद भी मरीजों की जांच की गई। -
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed