फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The weather changed again, the cold wind made people shiver.

Deoria News: मौसम का फिर बदला मिजाज..ठंडी हवा ने कंपकंपाया

Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again, the cold wind made people shiver.
देवरिया। जिले में दो दिनों की धूप के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही ठंडी हवा चलने के कारण ठंड का असर तेज हो गया।
विज्ञापन

ठंडी हवा के चलते लोग पूरे दिन ठिठुरते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
सुबह के समय आसमान साफ रहा, लेकिन ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गई। सड़कों और बाजारों में लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे देखा गया। ठंड बढ़ने से खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हुई। लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए, वहीं शहर में भी चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ी रही। ठंड बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार पूरे दिन आग सेंकते नजर आए। मौसम जानकारों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed