{"_id":"956edb74ef65a595c6ab8f94fba95f42","slug":"the-villagers-surrounded-the-investigation-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने जांच टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों ने जांच टीम को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटे की जांच करने देर शाम पहुंचे राजस्व टीम को गांव वालों ने घेर लिया और जांच टीम पर कोटेदार से मिलीभगत का आरोप लगाने लगे।
इसकी खबर मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख टीम ने रात में ही जांच करने की बात कही। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
सलेमपुर ब्लॉक के कौड़िया काजी गांव के लोगों ने कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली और निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने की एएसडीएम से तीन दिन पूर्व शिकायत की थी।
इसके अलावा धनगड़ा गांव के भी कोटेदार की शिकायत मिली थी। एएसडीएम के आदेश पर कानूनगो रामप्रसाद पांडेय के नेतृत्व में राजस्व टीम दोनों गांव की कोटेदारों की जांच करने के लिए पहुंची।
धनगड़ा गांव की कोटेदार की जांच करने के बाद जांच टीम शाम करीब 6 बजे कौड़िया काजी गांव में पहुंची। गांव के जयलाल प्रसाद, अवनीश मिश्र, योगेश प्रसाद आदि लोगों का आरोप है कि टीम कार्डधारकों से संपर्क करने के बजाय कोटेदार के घर पहुंची।
विज्ञापन
इसके नाराज लोगों ने जांच टीम को घेर लिया। रात का हवाला देकर टीम के सदस्य दूसरे दिन आकर जांच करने की बात कहने लगे। इस पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया तथा गांव वालों की भीड़ भी जुुट गई।
मामला बढ़ता देख जांच टीम के सदस्य रात में ही जांच पूरा करने की बात कही। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। देर रात तक जांच टीम गांव में जमी रही और कार्डधारकों का बयान दर्ज की।
इस बाबत कानूनगो रामप्रसाद पांडेय ने बताया कि धनगड़ा गांव में जांच के दौरान विलंब हो गया। पास में गांव होने के कारण सोंचा गया कि यह भी जांच पूरी कर ली जाए।
यहां पहुंचने पर लोग बेवजह हंगामा शुरू कर दिए। लेकिन बाद में लोगों के शांत होने पर जांच की गई।