फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The villagers drove the police to resolve conflicts

विवाद सुलझाने गई पुलिस को गांव वालों ने दौड़ाया

Tue, 14 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 14 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The villagers drove the police to resolve conflicts
विवाद सुलझाने गई पुलिस को गांव वालों ने दौड़ाया - फोटो : Demo pic
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के करमुआ गांव में रास्ते का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को खुद को बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध गांव वालाें ने मौके पर पहुंचे हल्का सिपाहियों को दौड़ा लिया। पुलिस भाग कर थाने पहुंची। बाद में थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और चार लोगों को पकड़ कर थाने लाए। पुलिस ने गांव के चार नामजद व 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर चार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम करमुआ में मुस्लिम बस्ती में जाने के रास्ते का विवाद रियाज और नियाज के बीच कई महीनों से चला आ रहा है। सोमवार को देर शाम को एक पक्ष की शिकायत पर विवाद सुलझाने के लिए हल्का सिपाही पहुंचे। उनकी कार्यवाही से क्षुब्ध होकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस बल को दौड़ा लिया। पुलिस जान बचा कर वहां से थाने पहुंची। बाद में थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने दोबारा गांव में आकर निर्दोष महिलाओं सकीना खातून आदि को मारपीट कर घायल कर दिया है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed