{"_id":"69f3aab3719693f7020e2b0a","slug":"the-village-head-was-beaten-up-while-measuring-the-road-deoria-news-c-208-1-deo1032-180688-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान को पीटा
Fri, 01 May 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया नंबर एक में खड़ंजा निर्माण के लिए सड़क की पैमाइश कराने पहुंचे अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
घटना अवर अभियंता के सहायक की मौजूदगी में हुई। पीड़ित ग्राम प्रधान ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान राकेश कुमार पासवान बृहस्पतिवार की सुबह गांव में खड़ंजा निर्माण के लिए सड़क की पैमाइश कराने गए थे।
उनके साथ ब्लॉक के कर्मचारी और अवर अभियंता का सहायक भी मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक शख्स वहां पहुंच गया और ग्राम प्रधान को जातिसूचक गालियां देते हुए अपशब्द कहने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का कहना है कि आरोपी पहले भी उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। उस समय उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया था। प्रधान का कहना है कि अभद्रता का नजरअंदाज करने से आरोपी का मनोबल बढ़ गया था। यही वजह रही कि उसने दोबारा उसके ऊपर हमला मर दिया।
घटना के बाद ग्राम प्रधान ने बीट सिपाही को फोन कर सूचना दी, लेकिन उन्होंने किसी अन्य कार्य में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान थाने पहुंचे और मामले की लिखित तहरीर दी।
एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्रथम दृष्टया नोकझोंक का मामला सामने आया है।
आरोपी को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।