फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The village cried when three pyres were burnt together

Deoria News: एक साथ जलीं तीन चिताएं और तीन को दफनाया तो रो पड़ा गांव

Sun, 09 Apr 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 09 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The village cried when three pyres were burnt together
एक साथ जलीं तीन चिताएं और तीन को दफनाया तो रो पड़ा गांव
विज्ञापन

बलरामपुर में कार हादसे में हुई थी एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बंकुल गांव के झरही नदी के तट पर एक ही परिवार के तीन लोगों की चिताएं सजीं और तीन शव को दफनाया गया। रोते-बिलखते कांपते पिता के हाथों ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार में आसपास के कई गांवों के लोग भी शामिल हुए।
शुक्रवार की रात बंकुुल गांव निवासी सोनू शाह 32 वर्ष, पत्नी सुजावती देवी 29 वर्ष, बेटा दिव्यांशु 4 वर्ष, बेटी रुचिका 7 वर्ष, बहन खुशी 15 वर्ष, भाई रवि शाह 18 वर्ष कार से उत्तराखंड के लालकुआं से आ रहे थे। रात में करीब श्रीदतगंज थाना क्षेत्र के गालिबपुर के पास कार किसी वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। शनिवार की आधी रात के बाद जब झरही नदी के तट पर सभी की चिता अगल-बगल सजीं। पिता पारस शाह ने जब तीन चिताओं को बारी-बारी से मुखाग्नि दी तो मौजूद लोग रो पड़े, वहीं रुचिका, दिव्यांशु, खुशी के शव को नदी के किनारे ही दफनाया गया। रविवार सुबह गांव में सन्नाटा पसरा रहा। आने-जाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। वहीं सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाटपाररानी एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ विनय यादव ने परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

-------------
उनकी भी आंखें नम थीं जिनका नहीं था कोई रिश्ता
- रात होने के बावजूद जब एक साथ चार चिताएं जलीं तो आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वे भी रो पड़े, जिनसे मरने वालों का न कोई रिश्ता, न कोई ताल्लुक था। आधी रात के बाद जब चिताएं जल रही थीं तो वहां मौजूद लोग उस समय को कोस रहे थे, जब पूरा परिवार एक साथ कार से अपने गांव के लिए निकला था। सबकी जुबान पर यही चर्चा थी कि परिवार अगर एक साथ कार से न आता तो इतना बड़ा हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शव लेकर एंबुलेंस के पहुंचते ही मची चीत्कार
बंकुल गांव में पारस शाह के दरवाजे पर शव लेकर एंबुलेंस के पहुंचते ही चीत्कार मच गई। बारी-बारी से छह शवों को उतारा गया। उसके बाद घर की महिलाओं को अंतिम दर्शन के लिए बुलाया गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। यहां प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग अंतिम संस्कार की तैयारी की गई थी। इसके बाद बिहार सीमा के पास झरही नदी किनारे एक साथ सोनू, रवि व सुजावती की चिताओं को मुखग्नि दी गई। जबकि खुशी, रुचिका व दिव्यांशु के शव को गांव वालों की मदद से दफनाया गया।

---------------
सुबह से ही लगा रहा जनप्रतिनिधियों का तांता
खामपार/बनकटा।रविवार सुबह पारस शाह के घर जनप्रतिनिधियों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। सुबह सात बजेक्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा व बनकटा ब्लाक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहायता दी। इसके बाद भाजपा नेता अश्वनी सिंह लाव लश्कर के साथ बंकुल गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाए। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मृतकों परिजन को ढांढस बंधाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आर्थिक सहायता पारस शाह को प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed