फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The victim's mother met the CM and demanded the arrest of the murderers.

Deoria News: पीड़ित मां ने सीएम से मिलकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The victim's mother met the CM and demanded the arrest of the murderers.
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की छेड़खानी पीड़ित युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में युवती की मां ने सीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने शिकायती पत्र देकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री की डेढ़ महीने पहले घर के बगल के रहने वाले पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी और शव को रेल ट्रैक पर साक्ष्य छिपाने के लिए रख दिया। सुबह लोगों की सूचना पर घरवालों ने पहुंच कर शव की शिनाख्त की। पांचों लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने में दी गई। इस पर बनकटा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी सतीश, बेचू, राजू और जवाहर को अभी भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की मिलीभगत से वे गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। ये अपराधी किस्म के लोग हैं। सभी आरोपी मुझे तथा मेरे परिवार को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इससे हम लोग दहशत में हैं। वे सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed