फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The thief ran away from the lockup, when the police ran him, he jumped into the canal

Deoria News: लॉकअप से भागा चोर, पुलिस ने दौड़ाया तो नहर में कूदा

Sun, 27 Aug 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The thief ran away from the lockup, when the police ran him, he jumped into the canal
- कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा, इससे पहले भी लॉकअप से भाग चुके हैं बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थाने के लाॅकअप से शनिवार को एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस बात की जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह नहर में कूद गया। कड़ी मशक्कत कर उसे पकड़ा गया। आननफानन केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के नेरुई अमवा गांव के रहने वाले मुन्ना ने गांव से कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म खोला है। शुक्रवार की रात को गांव का ही रहने वाला कुद्दुस फार्म में लगा जेनरेटर और मोबाइल चुरा ले गया। इससे पहले उसने गांव के कई लोगों के घर में घुसकर सात मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी चुरा ली थी। मुन्ना ने शनिवार की सुबह थाना पर पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सुबह उसे गांव से हिरासत में ले लिया। उसके पास से चोरी का चार मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पूछताछ करने के बाद उसे लॉकअप में बंद कर दिया गया। दोपहर में उसने लघुशंका करने की बात कही। एक होमगार्ड उसे लेकर शौचालय ले गया। लघुशंका करते देख जवान थोड़ी दूर खड़ा हो गया। इसी बीच जवान को चकमा देकर वह चहारदीवारी फांदने लगा। होमगार्ड दौड़ कर उसका पैर पकड़कर अपनी तरफ खींचने लगा, लेकिन, झटका देकर चोर भाग निकला। होमगार्ड के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी चोर का पीछा करने लगे। चोर बचने के लिए बड़ी नहर में कूद गया। उसे कूदते देख पुलिसकर्मियों ने भी छलांग लगा दिया और उसे दबोच लिया। थाने लाकर आननफानन में उस पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे थाना पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय चौराहा पर भी लोगों के बीच चोर के भागने की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन

सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि नेरुई अमवा गांव के रहने वाले कुद्दूस को चोरी के चार मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया था। तहरीर मिलने के बाद इस पर केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इससे पहले भी लॉकअप से भाग चुके हैं दो चोर

अप्रैल-मई माह में चोरी और हत्या के प्रयास में लॉकअप में बंद दो आरोपित शातिर बदमाश थाना का लॉकअप तोड़कर दिनदहाड़े फरार हो गए। कई गांव के लोगों की सहयोग से पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद पकड़िहवां गांव के पास से हालांकि दोनों बदमाशों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया था।

--------------------------
आए दिन चर्चा में रहा है महुआडीह थाना

महुआडीह थाना अक्सर अपनी कारगुजारी को लेकर चर्चा में रहा है। कुछ माह पहले एक मामले में लॉकअप में बंद एक आरोपी से मिलने गए एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। मोबाइल पर स्टेटस भी लगाया कि आज जेल होई काल बेल होई, परसो से उहे खेल होई। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed