{"_id":"69ebbcf5fba06e921607deb9","slug":"the-team-of-higher-primary-school-khukhundoo-won-the-handball-competition-deoria-news-c-208-1-deo1009-180239-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उच्च प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू की टीम ने जीती हैंडबाॅल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उच्च प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू की टीम ने जीती हैंडबाॅल प्रतियोगिता
Sat, 25 Apr 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता खेलो इंडिया बालिका वर्ग में वाॅलीबाल एवं हैंडबाॅल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाॅलीबाल में सीएस मेमोरियल इंटर कालेज बेलकुंडा और हैंडबाॅल में स्टेडियम की टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह व विशिष्ट अतिथि हरेंद्र जायसवाल, सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। वाॅलीबाल और हैंडबाॅल में चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता लीग कम नाकऑउट के आधार पर खेली गई। वाॅलीबाल का फाइनल मैच किसान इंटर काॅलेज बर्दगोनिया और सीएस मेमोरियल इंटर काॅलेज बेलकुंडा के बीच खेला गया। इसमें सीएस मेमोरियल इंटर कालेज बेलकुंडा की टीम ने किसान इंटर काॅलेज की टीम को 15-8, 15-6 के स्कोर से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। हैंडबाॅल का फाइनल मैच स्टेडियम और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू की टीम को 10-4, 8-4 के स्कोर से हराकर ट्राफी जीत लिया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय जायसवाल, क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, संजय कनोडिया, शिवानंद नायक, अमर मणि त्रिपाठी, व्यास चतुर्वेदी, प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय कुमार पाल, लालू सिंह यादव, प्रवीन कुमार, अवधेश यादव, लिपिक अशोक कुमार, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।