फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The team arrived to inspect the minor, but returned empty-handed.

Deoria News: माइनर का निरीक्षण करने पहुंची टीम, बैरंग लौटी

Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to inspect the minor, but returned empty-handed.
देसही देवरिया। एसडीएम श्रुति शर्मा के निर्देश पर गठित राजस्व कर्मियों और सिंचाई विभाग की टीम सोमवार को इमिलिया गांव में माइनर का निरीक्षण करने पहुंची। शिकायतकर्ताओं की अनुपस्थिति में मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के इमिलिया गांव में मुंडेरा माइनर आकर समाप्त हो रही है। यहां से आगे करीब 400 मीटर तक गुलावा है। इसके बाद इसका भी अस्तित्व समाप्त हो गया है। पिछले 15 वर्षों से हर साल माइनर का पानी यहां आकर ओवरफ्लो हो जाता है। इसकी वजह से किसानों की 50 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों की तरफ से समस्या के समाधान की निरंतर मांग पर एसडीएम श्रुति शर्मा ने सिंचाई विभाग व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर सोमवार को मौके पर भेजा लेकिन मौके पर शिकायतकर्ता के मौजूद नहीं होने से पैमाइश नहीं की जा सकी। टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed