{"_id":"69178266764fb2226100e29a","slug":"the-target-is-to-increase-the-loan-deposit-ratio-of-the-district-to-59-percent-deoria-news-c-208-1-deo1011-167932-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जनपद का ऋण-जमा अनुपात बढ़ाकर 59 प्रतिशत करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जनपद का ऋण-जमा अनुपात बढ़ाकर 59 प्रतिशत करने का लक्ष्य
Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शुक्रवार को गांधी सभागार, विकास भवन सीडीओ प्रत्युष पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक हुई। जिले का ऋण जमा अनुपात मात्र 42.20 प्रतिशत रहा, जिस पर सीडीओ ने इसे बढ़ाकर राज्य औसत 59 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम पाया गया उन्हें कार्यप्रणाली सुधारने और लक्ष्य प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने को कहा गया। बैठक में जनपद की ऋण जमा अनुपात स्थिति, बैंकवार वार्षिक ऋण योजना की प्रगति तथा लक्ष्यपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। सितंबर-2025 को समाप्त तिमाही में जनपद ने 5,63,069.65 लाख रुपये के वार्षिक ऋण लक्ष्य के विरुद्ध 3,07,103.25 लाख रुपये के ऋण वितरण की उपलब्धि हासिल की जो 54.54 प्रतिशत है। कृषि क्षेत्र में 52.58 प्रतिशत और कुल प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में 39.93 प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति हुई, जिसे सीडीओ ने संतोषजनक बताया। जनपद का ऋण जमा अनुपात मात्र 42.20 प्रतिशत रहा, जिस पर सीडीओ ने इसे बढ़ाकर राज्य औसत 59 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए।