{"_id":"69765ff9c1669907a000e223","slug":"the-sweetness-of-curd-and-chiura-will-make-people-crazy-deoria-news-c-208-1-deo1009-173440-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दही-चिउड़ा की मिठास लोगों को बनाएगी दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दही-चिउड़ा की मिठास लोगों को बनाएगी दीवाना
Sun, 25 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
दही हट्टा में सजी दही की दुकान, फोटो संवाद
देवरिया। जिले की दही की मिठास का पूर्वांचल में एक अलग पहचान है। इसके साथ चिउड़ा जोड़कर पूरा व्यंजन तैयार हो जाता है। पिछले सौ सालों से इस मिठास को संजोये शहर का दहीहट्टा आज भी दही-चिउड़ा पसंद करने वालों को लुभाता है।
सुबह-सवेरे ही दहीहट्टा में नदिया की सजाव दही और चिउड़ा के साथ बाजार सजता है। लोकल ट्रेन से उतरने वालों को भरुआ मिर्चा के साथ इसका स्वाद खूब भाता है। यही नहीं शहर के बाशिंदों को भी दहीहट्टा की दही खूब भाती है। कुछ लोग तो यहां से दही लेकर दूर अपने रिश्तेदारों को भेजते हैं। दहीहट्टा में दही की दुकान सजाने वाले जिउत मद्देशिया बताते हैं कि उनके बाबा विशुन के पिता ने इस मंडी में दही बेचना शुरू किया। सरकार ने उस समय सौ साल का पट्टा दिया था। धीरे-धीरे यहां पूरा बाजार बस गया।