{"_id":"6a9871f80a5fc64f230efd54","slug":"the-supply-of-two-substations-remained-stalled-for-eight-hours-deoria-news-c-208-1-deo1026-190716-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुशीनगर में मेन बिजली आपूर्ति बाधित दो उपकेंद्रों की आपूर्ति आठ घंटे रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुशीनगर में मेन बिजली आपूर्ति बाधित दो उपकेंद्रों की आपूर्ति आठ घंटे रही ठप
Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसही देवरिया। कसया से आने वाली में आपूर्ति में फाल्टॅ की वजह से दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मियों ने फाल्ट ढूंढ़कर दुरुस्त किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुशीनगर के कसया डिवीजन से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार मेन आपूर्ति में कुशीनगर की सीमा में छोटी गंडक नदी के पास मंगलवार की रात एक बजे के करीब फाल्ट हो गया। बुधवार की सुबह विद्युत निगम कर्मियों ने फाल्ट ढूंढकर सही कर सुबह नौ बजे के करीब सप्लाई बहाल कराया। इसकी वजह से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई करीब आठ घंटे तक पूरी तरह बाधित रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि कुशीनगर की सीमा में छोटी गंडक नदी के पास मेन आपूर्ति में पिन पंचर हो गया था।
सुबह ठीक कराकर दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई बहाल कराई जा सकी है। संवाद
विज्ञापन
सुबह ठीक कराकर दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई बहाल कराई जा सकी है। संवाद