फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The installment was not paid, the driver disappeared with the trailer.

Deoria News: किस्त नहीं चुकाई, चालक ट्रेलर लेकर हो गया लापता

Thu, 03 Sep 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The installment was not paid, the driver disappeared with the trailer.
सलेमपुर। कर्ज पर लिए गए 22 चक्का ट्रेलर की किस्त नहीं चुकाने और वाहन लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। हरैया लाला वार्ड नंबर तीन निवासी ट्रेलर मालिक संतोष कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि वाहन संचालन के लिए दिए गए शख्स ने न तो फाइनेंस की किस्तें जमा की और न ही ट्रेलर वापस किया। बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र के अनुसार संतोष कुमार गुप्ता ट्रेलर के मालिक हैं। वाहन एक फाइनेंस सर्विस कंपनी से वित्त पोषित है। वाहन की देखरेख और संचालन का समय नहीं मिलने पर उन्होंने चार मई 2026 को सुधाकर यादव निवासी बनियापार चक मुजतबा, कल्याणपुर, मऊ को एग्रीमेंट के तहत ट्रेलर सौंपा था। शर्त के मुताबिक सुधाकर को फाइनेंस की 33 किस्तें, प्रत्येक माह 62,791 रुपये समय से जमा करनी थीं। विशाल यादव को इसका गारंटर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी किस्त जमा नहीं होने की जानकारी लेकर वाहन मालिक के पास पहुंचा। संतोष के मुताबिक वह सुधाकर के घर पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने बताया कि वह घर पर नहीं आता है।

इसके बाद ट्रेलर की तलाश शुरू की गई। जीपीएस लोकेशन के आधार पर छह जून को आर्यनगर-बहराइच-गोंडा रोड स्थित मंगल नगर, देवीपाटन डिवीजन पहुंचने पर भी वाहन नहीं मिला। करीब 10 किमी पश्चिम तक तलाश के बावजूद ट्रेलर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed