फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The story of God is a simple way to purify life: Lakshmi Priya

भगवान की कथा जीवन को पवित्र करने का सरल मार्ग: लक्ष्मी प्रिया

Sat, 21 Feb 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The story of God is a simple way to purify life: Lakshmi Priya
भटनी। बनकटा शिव-सल्लहपुर गांव में चल रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के छठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिन में कथा और शाम को भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा व्यास लक्ष्मी प्रिया ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान की कथा मनुष्य के जीवन को पवित्र करने का सबसे सरल मार्ग है। उन्होंने बताया कि भक्ति, सेवा और सत्संग से ही जीवन का वास्तविक कल्याण संभव है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु की शरण में जाने से दुख और कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जीवन में धर्म और संस्कार को अपनाएं, क्योंकि यही हमारी सनातन परंपरा की पहचान है। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मुंबई से पहुंचे सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार सत्यम ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने राम को देख कर जनक नंदिनी, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम सहित कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।

कुमार सत्यम की मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन के दौरान श्रद्धालु झूमते और जय श्रीराम व राधे-राधे के उद्घोष लगाते नजर आए। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed