फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The specifics of counting of votes

Deoria News: बताई गईं मतगणना की बारीकियां

Tue, 09 May 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The specifics of counting of votes
विकास भवन के गांधी सभागार में सहायक व निर्वाचन अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए सोमवार को निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण विकास भवन के गांधी सभागार में कराया गया। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उपस्थित थे।
समस्त निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतगणना की प्रक्रिया, मतपेटियों की जांच, मतपत्रों को अस्वीकार किए जाने के आधार, पुनर्मतदान की गणना, मतगणना की गोपनीयता. निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि रिटर्निंग अधिकारी ऐसे सभी आवरकों और लिफाफों को जिनमें मतपत्र हों, खुलवाएंगे जो उसे प्राप्त हुए हों और उनमें पाए गए मतपत्रों को एकत्र करेगें। प्रारूप-ग में प्राप्त घोषणा की परीक्षा करेंगे और लिफाफे पर लिखी हुई मतपत्र की संख्या का लिफाफे के भीतर पाए गए मतपत्र पर दी गई संख्या से मिलान करेंगे। निर्वाचन विवरणी में पोस्टल बैलेट की मतगणना का प्रत्याशीवार मतों का विवरण पहले दर्ज किया जाएगा। उसके बाद मतदान स्थल वार्डवार निर्धारित मतगणना मेजों पर मतपत्रों की मतगणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। मतपेटिका को मतगणना मेज पर उपलब्ध कराने के बाद गणना पर्यवेक्षक उसकी जांच करेंगे। इसके बाद मतपेटिका को उम्मीदवारों व अभिकर्ताओं को दिखाया जाएगा। यह सावधानी रखी जाए कि कोई मतपत्र मतपेटिका के अंदर या इधर-उधर न हो।
विज्ञापन

प्रत्येक मतपेटी में सदस्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के लिए डाले गए मतपत्र अलग-अलग रंग के होगें। अत: सर्वप्रथम रंगों के आधार पर मतपत्रों की अलग-अलग छांट लिया जाय। इस प्रकार रंगों के आधार पर छांटे गए मतपत्रों को उलटा रखते हुए 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बना ली जाएं और 50-50 की गड्डी बना लेने के पश्चात 50 मतपत्रों से कम मतपत्र बचते हैं तो उसकी एक अलग गड्डी बनाई जाएगी। वैध और अवैध मतों के क्रमश: परिशिष्ट-44 व परिशिष्ट-45 में मार्ग दर्शन के लिए दिए गए हैं। अलग-अलग पदों के लिए बनाई गई गड्डियों में से अध्यक्ष तथा सदस्य पद के मतों की गणना प्रत्याशीवार एक साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed