फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The rowdy misbehaved and threatened the Panchayat Secretary

Deoria News: मनबढ़ ने पंचायत सचिव से की अभद्रता, धमकी

Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The rowdy misbehaved and threatened the Panchayat Secretary
तरकुलवा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंगड़ा के राजस्व ग्राम मुजहना घाट में आवास के आवेदन के सर्वे के दौरान एक मनबढ़ ने अभद्रता कर बंधक बनाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पंचायत अधिकारी ने पुलिस सहित उच्च अधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मुजहना घाट के पंचायत सचिव जय शंकर शुक्ला ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 21 जनवरी को मुजहना घाट गांव में वह आवास एवं सामूहिक विवाह के प्रार्थना पत्र की जांच करने गए थे। इस दौरान गांव के एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अभद्रता की गई। आरोप है कि उसने अनायास बोल-बोल कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। कहा है कि उसके द्वारा मुझे बंधक बनाने की भी धमकी दी गई। इस संबंध में तरकुलवा थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed