फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The role of SHG is important in the upliftment of the weaker sections: DM

कमजोर वर्ग के उत्थान में एसएचजी की भूमिका अहम : डीएम

Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The role of SHG is important in the upliftment of the weaker sections: DM
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक शाखा प्रबंधकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन परिसर स्थित गांधी सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के आर्थिक उत्थान में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय समावेशन बढ़ा है, जो जीडीपी में बढ़े योगदान के रूप में परिलक्षित हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की आर्थिक आवश्यकता अत्यंत छोटी-छोटी होती है, जिसे माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से सरलता पूर्वक पूरा किया जा सकता है। माइक्रोफाइनेंस आर्थिक उन्नति का वाहक है। बैंकर्स स्वयं सहायता समूहों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लोन दें। लोगों को की गई छोटी-छोटी मदद बड़े बदलाव का वाहक बनती हैं। डीएम ने कहा कि जनपद में 16 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं। स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर करने तथा मार्केटिंग के गुर सिखाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यशाला में वित्तीय वर्ष 2023-24 का रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से जारी मास्टर सरकुलर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंक से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उसके आधार पर स्वयं सहायता सदस्यों एवं बैंक शाखा प्रबंधकगण की आने वाले समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद के नेशनल रिसोर्स पर्सन डॉ. अजीत कुमार ने उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उपायुक्त स्वतः रोजगार विजयशंकर राय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिशन निदेशालय की ओर से जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए प्रतिभागी बैंकर्स को धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक करुणेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed