फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The protest of the victim's family ended on the second day on the assurance of the SDM.

Deoria News: एसडीएम के आश्वासन पर दूसरे दिन समाप्त हुआ पीड़ित परिवार का धरना

Sun, 22 Feb 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The protest of the victim's family ended on the second day on the assurance of the SDM.
भाटपार रानी। नगर के सोहनपार वार्ड नंबर आठ में भूमि विवाद के मामले को लेकर तहसील में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा परिवार दूसरे दिन शनिवार को एसडीएम के आश्वासन पर मान गया। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर चलकर देखेंगे और न्याय दिलाएंगे। इसके बाद परिवार ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर आठ निवासी विजेन यादव का बगल के कुछ लोगों द्वारा विवादित भूमि में अवैध निर्माण कराने को लेकर वह पूरे परिवार के साथ तहसील पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया था। पूरा परिवार रात में भी तहसील में धरना पर बैठे रहा। उसका कहना था कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा तब तक रात दिन अनिश्चितकालीन धरने पर पूरे परिवार के साथ बैठे रहेंगे। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया है।वे स्वयं तहसीलदार व लेखपाल के साथ मौके पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed