फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The picture of the station is changing due to the construction of the service center

Deoria News: सर्विस सेंटर के निर्माण से बदल रही स्टेशन की तस्वीर

Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The picture of the station is changing due to the construction of the service center
भटनी। रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन और अन्य वीआईपी ट्रेनों के सर्विस सेंटर के निर्माण कार्य के चलते स्टेशन की तस्वीर बदल रही है।
विज्ञापन

इस परियोजना के अंतर्गत अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने, फुट ओवर ब्रिज का विस्तार और अन्य आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन के कुछ हिस्सों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। निर्माण कार्य होने से कुछ रास्तों को बदला भी गया है, जिससे लोगों का रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव भी दिया जा सकता है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को भी फायदा होगा। इस बदलाव से भटनी रेलवे स्टेशन का बुनियादी ढांचा और यात्री सुविधाएं और बेहतर होंगी। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह परियोजना समय से पूरी होगी। इससे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि भटनी स्टेशन को एक आधुनिक और हाईटेक रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। आईओडब्ल्यू भटनी परवेज अख्तर सिद्दकी ने बताया कि वंदे भारत व अन्य ट्रेनों के सर्विस सेंटर बनाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत भी कार्य तेजी से कराए जा रहे है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य चलने से यात्रियों को थोड़ी दिक्कत भी हो रही है। कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन की सूरत बदल जाएगी और यहां आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed