{"_id":"6a0f57854f221cb63f07c9df","slug":"the-officers-did-not-pick-up-the-minister-of-states-call-she-reached-the-electricity-office-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-182498-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अफसरों ने नहीं उठाया राज्यमंत्री का फोन, बिजली दफ्तर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अफसरों ने नहीं उठाया राज्यमंत्री का फोन, बिजली दफ्तर पहुंचीं
Fri, 22 May 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लापरवाही की मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बृहस्पतिवार को बिजली निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने और अधिकारियों द्वारा सीयूजी फोन नहीं उठाने की शिकायतें मिल रही थीं।
इसकी हकीकत जानने के लिए राज्यमंत्री ने स्वयं उपभोक्ता बनकर दूसरे नंबर से एसडीओ आलोक कुमार के सीयूजी नंबर पर फोन किया। उस समय एसडीओ के हाथ में मोबाइल होने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और मोबाइल जेब में रख लिया।
विज्ञापन
पास में मौजूद भाजपा नेता ने इसकी जानकारी राज्यमंत्री को दी। इसके बाद राज्यमंत्री ने दफ्तर पहुंच अधिकारियों की उपस्थिति, कार्यशैली और सीयूजी नंबर की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कई अधिकारियों के सीयूजी नंबर मिलाए, लेकिन देहात जेई को छोड़ अधिकतर अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर देर से पहुंचे एक्सईएन, एसडीओ और अन्य अधिकारियों को मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री द्वारा उपस्थिति रजिस्टर मांगे जाने पर उसे तत्काल उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इससे वह नाराज हो गईं। उन्होंने एक्सईएन और एसडीओ को तलब कर जवाब मांगा। राज्यमंत्री ने लाइनमैनों की तैनाती और कार्यक्षेत्र की भी जानकारी ली।