{"_id":"6afcadfcd6a1b9657e02d290","slug":"the-number-of-voters-increased-by-27192-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1521372-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 27,192 मतदाता बढ़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 27,192 मतदाता बढ़ गए
Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में अप्रैल से नवंबर के बीच मतदाताओं की संख्या में 27,192 की बढ़ोतरी हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय जिले में कुल 21,20,171 मतदाता थे।
17 नवंबर 2026 को जारी मसौदा मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर 21,47,363 हो गई है। इस अवधि में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,273 और महिला मतदाताओं की संख्या 14,918 बढ़ी है। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या भी 47 से बढ़कर 48 हो गई है।
विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो सबसे अधिक 4,632 मतदाता देवरिया में बढ़े हैं। पथरदेवा में 4,478, बरहज में 4,277, रुद्रपुर में 3,654, रामपुर कारखाना में 3,546, सलेमपुर में 3,503 और भाटपाररानी में 3,102 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार का बताया कि चुनाव के लिए जिले की अनुमानित जनसंख्या 36,56,351 है। इसमें 18,12,806 पुरुष और 18,43,545 महिलाएं हैं। लिंग अनुपात 839 दर्ज किया गया है, जबकि कुल ईपी अनुपात 58.73 फीसदी रहा।
पुनरीक्षण प्रक्रिया में कुल 1582 मतदान केंद्र और 2770 मतदान स्थल शामिल हैं। रुद्रपुर विधानसभा में 2,97,403 आलेख्य मतदाता हैं। देवरिया विधानसभा क्षेत्र में 2,97,042 मतदाता हैं। पथरदेवा वमें 3,26,442 मतदाता है। रामपुर कारखाना में 3,26,026 मतदाता शामिल हैं। भाटपाररानी विधान सभा क्षेत्र में 3,13,279 मतदाता और सलेमपुर विधान सभा में 2,95,020 मतदाता हैं। बरहज विधानसभा में 2,92,151 आलेख्य मतदाता हैं।