Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Slow pace of the self-enumeration process

Deoria News: स्वजनगणना की रफ्तार धीमी, सिर्फ 27 परिवारों ने भरा ब्योरा

Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of the self-enumeration process
रुद्रपुर। जनगणना अभियान के तहत रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में स्वजनगणना की प्रक्रिया सुस्त है। कुल 863 प्रगणना ब्लॉक (ईबी) के सापेक्ष अब तक केवल 27 स्व जनगणना पूरी हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत रुद्रपुर के 83 प्रगणना ब्लॉक के सापेक्ष रिपोर्ट में अभी 10 लोगों स्व जनगणना किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने मंगलवार को स्वयं ऑनलाइन स्व जनगणना कर लोगों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्व जनगणना के लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। यानी लोगों के पास ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के लिए 15 दिन का समय है।
इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य होगा। स्व जनगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर परिवार के सदस्यों का विवरण भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था से लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार जानकारी दर्ज करने का मौका मिलेगा। इससे प्रगणकों का समय बचेगा और घर-घर जाकर जानकारी जुटाने की प्रक्रिया भी आसान होगी।
हालांकि, लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की कमजोर उपलब्धता, मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने, पोर्टल की तकनीकी जानकारी के अभाव और परिवार के सभी सदस्यों का सही विवरण भरने में परेशानी जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
बुजुर्गों और डिजिटल प्रक्रिया से अनजान लोगों के लिए भी स्व जनगणना करना आसान नहीं है। ऐसे में जागरूकता और तकनीकी सहयोग की जरूरत है। लोग ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी का अभाव, तकनीकी परेशानी और पोर्टल पर जानकारी भरने में आ रही दिक्कतों की बात कह रहे हैं।

इस संबंध में एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने कहा कि स्व जनगणना अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। लोगों को अपनी जनगणना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आम जनमानस से स्व जनगणना करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed