{"_id":"6afcae85a5aa47d93d0035ae","slug":"an-initiative-to-increase-trust-in-evms-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1521398-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईवीएम पर भरोसा बढ़ाने की पहल, 20 से हर विधानसभा क्षेत्र में होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईवीएम पर भरोसा बढ़ाने की पहल, 20 से हर विधानसभा क्षेत्र में होगा प्रदर्शन
Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ईवीएम और वीवीपैट को लेकर मतदाताओं की शंकाएं दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग ने नई पहल की है। इसके लिए 20 नवंबर से विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाए जाएंगे।
डीएम ने बताया कि प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर पीले रंग का स्टीकर लगाया जाएगा, ताकि मतदान में प्रयुक्त होने वाली मशीनों से उनकी अलग पहचान रहे।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मंगलवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
दौरान प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयनित वीवीपैट मशीनें प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए निकाली गईं। इन्हें अलग सुरक्षित वेयरहाउस में रखा गया है।
डीएम ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित होंगे। यहां मतदाताओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदाता वोट डालकर वीवीपैट की पर्ची भी देख सकेंगे। प्रदर्शन के दौरान दर्ज मतों का प्रतिदिन रिकॉर्ड रखा जाएगा। डीएम ने कहा कि इस पहल से मतदान प्रक्रिया के प्रति पारदर्शिता और मतदाताओं का विश्वास बढ़ेगा।