फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The number of the probation officer written on the wall of the children's home is not working.

Deoria News: बाल गृह की दीवार पर लिखा प्रोबेशन अधिकारी का नंबर नहीं कर रहा काम

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The number of the probation officer written on the wall of the children's home is not working.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय बाल गृह बालक से दो किशोरों के लापता होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हैं मगर जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आ रहे हैं। बाल गृह की दीवार पर जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) के नाम से दर्ज मोबाइल नंबर सेवा में ही नहीं है।
इससे घटना के बाद की कार्रवाई, बच्चों की तलाश और सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विभाग का पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका।
बाल गृह में रहने वाले कक्षा छह में पढ़ने वाले दो किशोर 10 सितंबर की सुबह पास स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने गए थे मगर वापस नहीं लौटै।
शाम को बच्चों की गिनती के दौरान दोनों के गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और दोनों की तलाश शुरू हुई।
इससे पहले जून में भी राजकीय बाल गृह से करीब 12 वर्षीय एक बालक लापता हुआ था। उस समय प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आदिश मिश्रा को घटना की जानकारी दी गई थी और मामला सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों तक पहुंचा था।
विज्ञापन

अब तक इस तरह की तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार कार्रवाई सिर्फ दिखावे को हो रही है। इस बार भी अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है, मगर सब पर्दे के पीछे रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने तो जैसे मौत व्रत ही ले रखा है। सबसे बड़ा सवाल बाल गृह में लिखे जिला प्रोबेशन अधिकारी के नंबर को लेकर उठ रहा है।
वह नंबर सेवा में ही नहीं है। ऐसे में अगर कोई बच्चा शिकायत करना चाहे तो कैसे करेगा। एक सवाल और भी है कि जब नंबर सही नहीं है तो क्या उसे सिर्फ दिखावे के लिए लिख रखा है। या फिर यह सब अधिकारियों को धोखा देने के लिए है।
सरकार का दावा है कि बाल गृह में बच्चों को अच्छा रहन-सहन दिया जाता है। उन्हें किसी चीज की कोई कमी नहीं है।
फिर भी सवाल वही रहता है कि अगर सब कुछ सही है तो बार-बार बच्चे भाग क्यों रहे हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed