फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The number of prescription counters will increase, providing relief from jostling.

Deoria News: पर्ची काउंटर की बढ़ेगी संख्या, धक्का-मुक्की से मिलेगी राहत

Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The number of prescription counters will increase, providing relief from jostling.
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए रोगी पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी पर्ची काउंटर पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इन रोगियों को पहले रोगी पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण कराकर पर्ची लेना पड़ता है। इस पर्ची को ओपीडी में डॉक्टर कक्ष में जमा करने के बाद नंबर आने पर दिखाना होता है। मेडिकल काॅलेज में वर्तमान में न्यू ओपीडी बिल्डिंग में ओपीडी के लिए चार पंजीकरण काउंटर हैं। एक काउंटर आईपीडी अर्थात रोगियों को भर्ती करने के लिए बनाया गया है। वहीं एमसीएच विंग में दो रोगी पंजीकरण काउंटर और एक भर्ती काउंटर है।
विज्ञापन

महज छह काउंटरों की सीमित संख्या के चलते सुबह सात बजे से ही मेडिकल काॅलेज में रोगियों की कतार लग जाती है।
पंजीकरण कराने के फेर में कई बार मरीजों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हो जाती है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों लाइन में खड़े रहने से बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने दो अतिरिक्त रोगी पंजीकरण काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे न्यू ओपीडी बिल्डिंग में रोगी भर्ती काउंटर के बगल वाली खिड़की से संचालित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. रजनी पटेल ने बताया कि दो नए रोगी पंजीकरण काउंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed