फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The mystery of the explosion has not been solved

Deoria News: चार दिन बाद भी विस्फोट की नहीं सुलझी गुत्थी, जांच रिपोर्ट टिकी पुलिस की नजर

Sun, 24 Dec 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The mystery of the explosion has not been solved
देवरिया। पड़री मल्ल गांव में विस्फोट के चार दिन बाद भी किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है। विस्फोट का कारण जाने के लिए रविवार को भी गांव वाले परेशान दिखे। जैनुल के घर पहुंचे बरहज के सपा के पूर्व विधायक स्वामी नाथ भाई ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। दरवाजे पर अभी भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव निवासी जैनुल के घर बृहस्पतिवार की सुबह रहस्यमय विस्फोट होने से मकान का पहले मंजिल की दीवारें व रेलिंग उड़ गई। आवाज इतनी तेज थी कि गांव के लोग दहशत में आ गए और आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। मामले की जांच पुलिस के अलावा एटीएस भी कर रही है। हालांकि चार दिन बाद भी किसी नतीजे पर जांच टीम नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए जो सेंपल लिया है उसकी जांच रिपोर्ट पर जांच टीम की नजर टिकी है। हालांकि पुलिस की मानें तो गीजर का गैस पाइप फटना वजह बताई जा रही है। जैनुल के घर पहुंचे पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस किसी को बेवजह परेशान करेगी तो ठीक नहीं होगा। घटना की पुलिस अधिकारी निष्पक्ष जांच करें, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में अभी भी विस्फोट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आने के बाद विस्फोट के कारण का पता चलेगा। अभी एहतियात के तौर पर जैनुल के मकान पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed