{"_id":"683756723d5efc6874047c03","slug":"the-mastermind-is-in-custody-but-the-masked-man-is-still-not-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-154678-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मास्टरमाइंड हिरासत में, फिर भी नकाबपोश नहीं आ रहा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मास्टरमाइंड हिरासत में, फिर भी नकाबपोश नहीं आ रहा हाथ
Thu, 29 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में आई बरात में कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में दो नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
राजन के परिजनों और दूल्हे के पिता के मुताबिक हत्या का मास्टरमाइंड भी नामजद आरोपी पुलिस के हिरासत में है। इसके बावजूद पुलिस के नकाबपोश तक नहीं पहुंच पाना सवालों के घेरे में है।
उधर, पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी, नकाबपोश के बारे में मुंह नहीं खोल रहे हैं।
बता दें कि, कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष गिरि की बरात बृहस्पतिवार की रात को खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरि के यहां आई थी।
विज्ञापन
बरात में दूल्हे के पिता के करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी आए थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे के पिता, तेज बहादुर उर्फ राजन और उनके साथ आए अनूप यादव भोजन करने लगे। अनूप भोजन कर हाथ धोने चला गया, जबकि राजन और दीपक गिरि भोजन कर ही रहे थे कि पीछे से एक नकाबपोश ने आकर तेज बहादुर उर्फ राजन की कनपटी पर असलहा सटा कर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग हत्या कर दी।
राजन के परिजन जहां जमीन की रंजिश में हत्या करने की बात कह रहे हैं, वहीं पुलिस इसके अलावा भी कई और बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है।
पुलिस ने वारदात के बाद दो नामजद समेत चार को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने एक को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। तीन अब भी पुलिस हिरासत में हैं। दूल्हे के पिता की बातों पर गौर किया जाए तो शुरू से ही इनका कहना है कि नामजद आरोपी रणधीर निषाद उर्फ पप्पू और पप्पू भारती ही वारदात के मास्टरमाइंड हैं।