फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The lawyers demonstrated and submitted a memorandum to the SDM

Deoria News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Feb 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The lawyers demonstrated and submitted a memorandum to the SDM
भाटपार रानी। तहसील बार काउंसिल के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए गोंडा में हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष मिश्रा की 22 फरवरी को हुई हत्या पर आक्रोश जताया। उन्होंने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की सरकार से मांग की। इस दौरान विवेक कुमार श्रीवास्तव, सुशील ओझा, रामाधार यादव, मृत्युंजय गोड़, चंद्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, चंद्रभान प्रसाद, भानु सिंह, प्रदीप गुप्ता, नागेश दुबे सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed